होम = State = तेलंगाना = Hyderabad News : कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मातम में बदला, बिजली के झटके ने ली पांच जानें, केंद्रीय मंत्री के गनमैन घायल

Hyderabad News : कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मातम में बदला, बिजली के झटके ने ली पांच जानें, केंद्रीय मंत्री के गनमैन घायल

Hyderabad News : हैदराबाद के रामंथापुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा के अंत में, एक रथ जिसे श्रद्धालु धकेल रहे थे, वह अचानक एक ऊपर से लटके हाई-टेंशन तार (लाइव वायर) से टकरा गया और कई लोग करंट की चपेट में आ गए। जिनमें केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी का गनमैन भी शामिल है।

चार श्रद्धालु घायल और पांच लोगों की मौत

दुर्घटना में पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए और अस्पताल लाते समय की डेड घोषित कर दिए गए। नामित मृतकों में कृष्ण उर्फ डायमंड यादव, श्रीकांत रेड्डी , सुरेश यादव , रुद्र विकास , और राजेंद्र रेड्डी शामिल हैं। चार लोग घायल हुए। इनमें से एक सरकारी अस्पताल में, एक निजी अस्पताल (नमपल्ली) में और दो स्थानीय अस्पताल में इलाजरत हैं।

किशन रेड्डी के गर्ड भी घायल

खबरों के अनुसार, इस हादसे में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी के सुरक्षा गार्ड को भी गंभीर चोट आई है। गार्ड को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाही के कारण जन्माष्टमी के पावन पर्व का माहौल गम में बदल गया।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ था या नहीं। मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी और BC कल्याण एवं परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के उचित इलाज पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़े : J&K Cloudburst : वैज्ञानिक उलझन में, बाढ़ के पीछे बादल या ग्लेशियर?

बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव (KTR) ने घटना को ‘दिल तोड़ने वाला’ बताते हुए सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक और मानसिक सहायता प्रदान करने की मांग की और भविष्य में सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की अपील की।

बंगाल