Jubilee Hills Bye-Election : तेलंगाना के जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को प्रचार के लिए उतारा है।
जुबली हिल्स में जल्द होगी निर्मला सीतारमण की जनसभा
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही जुबली हिल्स में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल प्रचार रणनीति और संगठन मजबूत करने में जुटे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी क्षेत्र में रैलियों को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर सकते हैं।

बली हिल्स उपचुनाव: भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक
तेलंगाना के जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में जीत को प्रतिष्ठा का मामला मानते हुए भाजपा ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार करेंगे।
तेलंगाना में बढ़ी भाजपा की सक्रियता
यह कदम दर्शाता है कि भाजपा कांग्रेस शासित राज्य में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। जुबली हिल्स उपचुनाव में इस उच्च स्तरीय प्रचार अभियान का मतदाताओं पर असर देखना दिलचस्प होगा।

