होम = State = टोल कर्मियों की खुलेआम गुंडागर्दी, महिला वकील और उसके साथी को पीटा

टोल कर्मियों की खुलेआम गुंडागर्दी, महिला वकील और उसके साथी को पीटा

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित रॉबर्ट्सगंज टोल प्लाजा पर कर्मियों की खुलेआम गुंडागर्दी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टोल कर्मी एक महिला और उसके साथी को पीटते हुए नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखें पूरा वीडियो

पुलिस ने कहा मामले में हो रही है जांच

सीओ नगर ने इस मामले को लेकर कहा है कि त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नगर निवासी अधिवक्ता आरती ने राबर्ट्सगंज कोवताली में दी तहरीर में कहा है कि वह कार से नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह व अवनीश दुबे के साथ ओबरा थाना जा रही थी। दोपहर 3 बजे लोढी टोल प्लाजा पहुंचे। जहां बैरियर लेन में जाम लगा था। जाम का कारण जानने का प्रयास किया तो टोल कर्मी ने बदतमीजी करते हुए अपशब्द बोले।

मामले में पीड़ित ने बताई आपबीती

मामले में पीड़ित अधिवक्ता आरती पांडे ने बताया कि उन्हें और गरिमा सिंह को आरोपितों ने धक्का देकर गिरा दिया, जिससे कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए और लज्जा हो गई। टोल कर्मियों ने ऊपर कार्यालय में भी ले जाकर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी। 

टोल प्लाजा को बंद करने की उठी मांग

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि टोल प्लाजा को अवैध तरीके संचालित किया जा रहा है, टोल प्लाजा वन भूमि में स्थित है। इसका निर्माण गलत तरीके से कराया गया है। उन्होंने कहा, टोल प्लाजा को बंद होना चाहिए। साथ ही टोल पर गलत तरीके से वसूली हो रही है।

ये भी पढ़ें: UP में पुलिस एनकाउंटर को लेकर इलाहाबाद HC हुआ सख्त, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश