Rajasthan News : उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार से ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल रहा है, लेकिन सोमवार 6 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सोमवार को तीन–चार जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। यह सिस्टम अगले तीन दिन तक, यानी 8 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा।
गंगानगर और चुरू में बढ़ी तपन
- पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं–कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई।
- चुरू में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- सिरोही में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी का स्तर 40 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
- अजमेर – 22.3° C
- जयपुर – 24.2° C
- सीकर – 22.5° C
- कोटा – 25.6° C
- चित्तौड़गढ़ – 23.2° C
- बाड़मेर – 25.7° C
- जैसलमेर – 25.0° C
- जोधपुर – 23.7° C
- बीकानेर – 25.2° C
- चूरू – 24.8° C
- श्रीगंगानगर – 21.7° C
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान पर पड़ेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार इस बार का बदलाव प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों को प्रभावित करेगा। जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बारां समेत कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

