Rajasthan News : राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों की बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है। ग्रामीण इलाकों में सड़क पर वाहन चलाते समय विजिबिलिटी 100 से घटकर 50 मीटर तक रह गई है। अचानक आए मौसम के बदलाव से अब सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
बारिश के बाद ठंड का असर
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। रात और सुबह के समय हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है। सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगह धुंध छाने लगी है।
मंगलवार को दिनभर प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम ड्राय रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्के बादल रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में बुधवार से मौसम ड्राय रहेगा और अगले 4-5 दिन धूप निकलने की संभावना है।
बारिश का आंकड़ा
पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न स्थानों पर रिकॉर्ड की गई बारिश:
-
धौलपुर (बाड़ी): 16 mm
-
उर्मिला सागर: 12 mm
-
धौलपुर शहर: 8 mm
-
भरतपुर (उच्चैन): 18mm
-
रूदावल: 8 mm
-
झालावाड़ (बाकनी): 2 mm
-
हनुमानगढ़ (नोहर): 4 mm
-
अलवर (नीमराणा): 20 mm
-
बहरोड़: 26 mm
बारिश के बाद प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो गई है। लोग घरों में एसी और कूलर बंद करने लगे हैं।
न्यूनतम तापमान कुछ प्रमुख शहरों में इस प्रकार दर्ज किया गया:
-
अलवर, जयपुर: 19.8°C
-
पिलानी: 17.6°C
-
सीकर: 17.5°C
-
सिरोही: 17.1°C
-
दौसा: 19.9°C
-
झुंझुनूं: 18.8°C
-
नागौर: 19.9°C
-
गंगानगर: 20.5°C
-
चूरू: 20°C
-
करौली: 20.8°C
-
वनस्थली (टोंक): 20.4°C
-
अजमेर: 21.2°C
-
उदयपुर: 21.9°C
-
प्रतापगढ़: 21.8°C
-
पाली: 21.5°C
अगले दिनों का मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में 12 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। धूप निकलने के साथ दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

