होम = State = राजस्थान = ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का पर्दाफाश! कर्ज में डूबा पिता बेटियों की शादी कर रचता था ठगी का खेल

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का पर्दाफाश! कर्ज में डूबा पिता बेटियों की शादी कर रचता था ठगी का खेल

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले से लुटेरी दुल्हनों का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इस गैंग का सरगना कोई और नहीं बल्कि खुद दुल्हनों का पिता निकला। दांतारामगढ़ पुलिस ने इस मामले में गुड़गांव से लुटेरी दुल्हन काजल को गिरफ्तार किया है। यह मामला नवंबर 2024 से चर्चा में है, जब दो भाइयों की शादी के बाद दोनों दुल्हनें जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थीं।

शादी के नाम पर ठगी

मामला 26 नवंबर 2024 का है। दांतारामगढ़ निवासी ताराचंद ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उन्होंने अपने दो बेटों की शादी के लिए एक व्यक्ति भगत सिंह से संपर्क किया था। भगत सिंह ने कहा कि वह अपनी बेटियों काजल और तमन्ना से दोनों बेटों की शादी करवाएगा, लेकिन इसके बदले 11 लाख रुपये देने होंगे। ताराचंद ने रकम दे दी और शादियां धूमधाम से करवा दी गईं। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही दोनों दुल्हनें और उनका परिवार जेवरात, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। कई दिनों की तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो ताराचंद ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

लुटेरी दुल्हन गैंग का कर्ताधर्ता

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि भगत सिंह पर भारी कर्ज था। उसने जयपुर में आकर एक नया ठिकाना बनाया और ठगी का यह रैकेट खड़ा कर लिया। वह बेटियों की फर्जी शादियां कराकर मोटी रकम ऐंठता था। आरोपी ने अब तक बड़ी बेटी काजल की तीन बार शादी और एक बार सगाई, जबकि छोटी बेटी तमन्ना की एक बार शादी करवाई थी। हर बार शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हनें घर से फरार हो जाती थीं।

ठगी के पैसों से लग्जरी लाइफ

मामले में पुलिस ने पहले भगत सिंह और उसकी पत्नी सरोज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अप्रैल में पहली लुटेरी दुल्हन तमन्ना और उसका भाई भी पकड़े गए। ताज़ा कार्रवाई में पुलिस ने दूसरी दुल्हन काजल को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूरा परिवार ठगी से कमाए पैसों से लग्जरी लाइफ जी रहा था। हालांकि, उनकी ठगी की कहानी अब खत्म हो गई है। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े:  UP डिफेंस सेक्टर को नई ऊंचाई, राजनाथ सिंह और CM योगी ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का किया उद्घाटन

बंगाल