Vasundhara Raje : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोटापे को वैश्विक स्तर पर बढ़ती समस्या बताते हुए कहा कि इसे रोकने का प्रयास केवल राजनेताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सभी को जागरूक होकर कदम उठाने की जरूरत है।
वसुंधरा राजे ने कहा शरीर में अंदरूनी चर्बी मौजूद होती है
राजे ने विशेष रूप से यह भी बताया कि कई लोग बाहर से पतले दिखाई देते हैं, लेकिन उनके शरीर में अंदरूनी चर्बी मौजूद होती है, जो स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक खतरनाक होती है। उन्होंने कहा कि खुद अपना वजन नियंत्रित रखने के लिए वे नियमित व्यायाम करती हैं और कीटो डाइट, एटकिंस डाइट, डैश, इंटरमिटेंट फास्टिंग और जूस क्लेंज जैसी विधियां अपनाती हैं।
यह बातें राजे ने रविवार को डॉ. अबरीश मित्तल की किताब द वेट लॉस रिवोल्यूशन के विमोचन के दौरान साझा कीं। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में चर्चा का माहौल बना दिया है, क्योंकि कई लोग इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
राजे के बयान पहले भी रह चुके हैं चर्चा में
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद भी वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियों में आया था। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा था कि “बादल कुछ देर सूरज को छिपा सकते हैं, लेकिन सूर्य की रोशनी को रोक नहीं सकते।” राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे पार्टी के भीतर की खींचतान और उपचुनाव परिणामों पर उनकी प्रतिक्रिया के रूप में देखा।
ये भी पढ़े – जैसलमेर में बड़ा खुलासा: एमडी ड्रग्स नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ATS की बड़ी कामयाबी
सांप को कितना प्रेम कर लो, वह जहर उगलता है
पिछले साल नवंबर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह में उनका एक अन्य बयान भी चर्चा में रहा। मंच से राजे ने कहा था कि “आजकल लोग पीठ में छुरा घोंपने में माहिर हो गए हैं। सांप को चाहे कितना प्रेम कर लो, वह अपने स्वभाव के अनुसार कभी न कभी जहर उगलता ही है।” हालांकि इसे ऐतिहासिक प्रसंग में कहा गया था, राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने इसे समकालीन नेताओं पर तंज के रूप में देखा।

