होम = State = राजस्थान = Rajasthan News : कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत, 32 से ज्यादा घायल

Rajasthan News : कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से दो कांवड़ियों की मौत, 32 से ज्यादा घायल

by | Jul 23, 2025 | राजस्थान

Kanwar Yatra: राजस्थान के अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगावा गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 11 केवी बिजली लाइन के करंट की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए,जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है मामला

घटना उस समय हुई जब कांवड़ियों का जत्था रथयात्रा निकाल रहा था और अचानक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इस घटना में दर्जनभर से अधिक कांवड़ियों और ग्रामीणों को करंट का शिकार होना पड़ा। घायल लोगों को तत्काल लक्ष्मणगढ़ और गढ़ी सवाईराम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच से अधिक कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया।

ये भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की सौगात, तापमान में गिरावट से मिली राहत

दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में गोपाल (22) पुत्र लालाराम निवासी बिचगांव व सुरेश प्रजापत (40) पुत्र कजोड़ीराम निवासी बिचगांव की दुखद मौत हो गई।

खबर अपडेट हो रही है…

बंगाल