Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है, बता दें कि सरकारी और निजी स्कूलों में एक-समान यूनिफॉर्म लागू करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है।
शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला
शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की एक समान ड्रेस होगी, हालांकि इस ड्रेस में टाई को शामिल नहीं किया गया है। बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी फैसले लिए गए हैं। बता दें कि शिक्षकों के लिए भी यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड अनिवार्य करने की योजना बनाई जा रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से लिए गए इस फैसले के पीछे का कारण शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने और अनुशासन को बढ़ावा देना है।
वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा यूनिवर्सिटी में मीडिया से बातचीत करते हुए इस पूरे फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आईडी कार्ड भी अनिवार्य किया जाएगा। इससे न केवल स्कूलों में एक समानता आएगी, बल्कि विद्यार्थियों की पहचान और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इस पहल का मकसद सरकारी और निजी स्कूलों के बीच का अंतर कम करने की है।
1 अप्रैल से होगी शुरुआत
शिक्षा मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की, और कहा कि राजस्थान में अब शैक्षिक सत्र 1 जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू होगा। इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को समय पर किताबें उपलब्ध कराईं जाएं, साथ ही, गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
आगे दिलावर ने कहा कि इस बदलाव से शैक्षिक व्यवस्था को और सुचारू किया जा सकेगा। पहले की व्यवस्था में देरी के कारण किताबों का वितरण समय पर नहीं हो पाता था, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती थी।
ये भी पढ़ें: भावुक हुईं मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला, बेटी शिवानी के लिए वोट मांगते हुए मंच पर फूट-फूट कर रोईं
सुबह-शाम होगा राष्ट्रीय गान और गीत
मदन दिलावर ने कहा कि तीनों विभागों- पंचायती राज, शिक्षा और संस्कृत विभाग के लिए एक अनोखा नियम लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इन विभागों के कार्यालयों की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ होगी और समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों की हाजिरी तभी दर्ज होगी, जब वे राष्ट्रीय गान और गीत के दौरान उपस्थित होंगे।

