Rajasthan News: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस पीटीएम में प्रदेश भर में बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और सीधे शिक्षकों से संवाद किया, साथ ही अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर जानकारी भी ली।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे शिक्षा मंत्री
इसी बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रामगंज मंडी के खैराबाद ब्लाक के अरनिया कला ग्राम पंचायत के गांव तीन टापरी में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर मेगा पीटीएम में हिस्सा लिया। साथ ही बच्चों के साथ साथ उनके माता-पिता से भी मुलाकात की।
बता दें कि मेगा पीटीएम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बच्चों से मुलाकात करने के साथ-साथ उनसे बातचीत भी की, साथ ही उनके साथ सवाल जवाब भी किया। इतना ही नहीं मंत्री ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अपने पास बुलाकर उनकी स्वच्छता की भी जानकारी ली। साथ ही कई बच्चों के नाखून बड़े होने पर शारीरिक शिक्षक की क्लास भी लगाई।
शिक्षा मंत्री म बच्चों से किए सवाल-जवाब
शिक्षा मंत्री दिलावर ने प्रिंसिपल बीरमचंद मेघवाल को विद्यालय पर और अधिक ध्यान देने की हिदायत दी। मंत्री ने कहा कि यह जो बच्चे यहां पढ़ रहे हैं। यह गरीब मजदूर वर्ग के हैं। इनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्कूल स्टाफ इस बात का ध्यान रखें और इन बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की जाए।
इसके साथ ही मंत्री दिलावर ने कहा कि जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें विद्यालय नियमित रूप से आने के लिए प्रेरित किया जाए। आवश्यकता हो तो शिक्षक खुद उनके घर जाकर बच्चों को स्कूल लेकर आए।
मेगा पीटीएम में अभिभावकों से मिले मंत्री
मंत्री दिलावर ने मेगा पीटीएम में शामिल होने आए अभिभावकों से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों की माताओ से बात करते हुए कहा की बच्चों का भविष्य बने, वह शिक्षित होकर बड़ा अधिकारी बने इसके लिए आवश्यक है, कि बच्चे प्रतिदिन स्कूल आए और यह तभी संभव है जब कि आप यानी बच्चों की माताएं बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।
ये भी पढ़ें: http://एकता दिवस पर पीएम मोदी बोले :’आज देश में रिकॉर्ड हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे’

