Railway Train News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल से जुड़ा रेलखंड इन दिनों बड़े निर्माण कार्य से गुजर रहा है। इसके तहत फुलेरा, रींगस और रेवाड़ी के बीच रेलवे ट्रैक को डबल करने का काम तेज कर दिया गया है। इसी वजह से इस रूट पर नॉन-इंटरलॉकिंग और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। जब ऐसे तकनीकी काम होते हैं। तो सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों की आवाजाही सीमित करनी पड़ती है।
ट्रेनों के रद्द होने के चलते बुकिंग पर असर पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस पूरे सेक्शन में परिचालन को सेफ रखने के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अगले करीब एक महीने तक इस रूट से गुजरने वाली 6 प्रमुख ट्रेनें नहीं चलेंगी। ऐसे में अगर आपने पहले से टिकट बुक कर रखा है। तो एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें, जिससे आखिरी समय में परेशानी न हो।
31 जनवरी तक कुछ ट्रेने रद्द
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक फुलेरा, रेवाड़ी, जयपुर, भिवानी और रींगस से होकर गुजरने वाले कई रूट अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगे। कुछ ट्रेनों को 31 जनवरी तक रद्द किया गया है।
- ट्रेन नंबर 09734 भिवानी- जयपुर 18 जनवरी से 31 जनवरी तक कैंसिल रहेगी।
- ट्रेन नंबर 09637 रेवाड़ी- रींगस 18 जनवरी से 31 जनवरी तक कैंसिल रहेगी।
- ट्रेन नंबर 09638 रींगस- रेवाड़ी 18 जनवरी से 31 जनवरी तक कैंसिल रहेगी
- ट्रेन नंबर 19621 फुलेरा-रेवाड़ी 18 जनवरी से 15 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
- ट्रेन नंबर 19618 रेवाड़ी- मदार 18 जनवरी से 15 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
- ट्रेन नंबर 09733 जयपुर- भिवानी 18 जनवरी से 31 जनवरी तक कैंसिल रहेगी।
अब यात्रियों को दूसरी ट्रेनों, बदले हुए रूट या फिर बस जैसे विकल्पों पर निर्भर होना पड़ेगा। इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर जांच लेना समझदारी होगी।
Railway Train Cancelled Newsये भी पढ़ें: स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत, 73 यात्री हुए घायल

