होम = State = राजस्थान = LPG हादसे पर पायलट का हमला-बोले, ‘सरकार में न नीयत है, न काबिलियत’

LPG हादसे पर पायलट का हमला-बोले, ‘सरकार में न नीयत है, न काबिलियत’

Sachin Pilot : राजस्थान के दूदू क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक और केमिकल टैंकर के बीच हुए भयावह हादसे को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही दुर्घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि प्रशासन और सरकार दोनों ही अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

“सरकार हादसों से सबक नहीं ले रही”

सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में बार-बार ऐसे हादसे होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर के पास बाघरोड़ा में टैंकर ब्लास्ट की घटना में कई लोगों की जान गई थी, लेकिन सरकार ने उन घटनाओं से कोई सीख नहीं ली।

उन्होंने आगे कहा, “राज्य में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे साफ है कि न प्रशासन सतर्क है और न ही सरकार को जनता की सुरक्षा की परवाह है। यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में भारी लापरवाही झलकती है।”

प्रशासन की नाकामी उजागर

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मौजूदा राज्य सरकार पर बोलते हुए कहा, “इस सरकार में न तो काम करने की इच्छा दिखती है और न ही कोई क्षमता। कभी अस्पताल में आग लग जाती है, तो कहीं दवाओं से बच्चों की मौत हो जाती है। अब सड़कों पर टैंकर और ट्रकों में विस्फोट हो रहे हैं। यह सब प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है।”

बिहार में बदलाव की लहर

राजस्थान की घटनाओं पर टिप्पणी करने के बाद सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता अब बदलाव के मूड में है और गठबंधन को जमीनी स्तर पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

पायलट ने कहा, “बिहार की जनता अब 20 साल के शासन से ऊब चुकी है। बदलाव की हवा पूरे प्रदेश में चल रही है। हमारा गठबंधन पूरी मजबूती से मैदान में है और जनता का विश्वास हमारे साथ है।”

ये भी पढ़ेस्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से सना शव, गांव में फैला सन्नाटा

उन्होंने दावा किया कि आने वाले 14 नवंबर को होने वाले चुनावों में गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। पायलट (Sachin Pilot) ने कहा, “हम सीटों के बंटवारे की घोषणा जल्द करेंगे और सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव बदलाव और सकारात्मक राजनीति का प्रतीक बनेगा”।

बंगाल