होम = State = राजस्थान = Jaipur : मां ने बेटे को दी नई जिंदगी, SMS अस्‍पताल में हुआ पहला रोबोटिक ऑपरेशन

Jaipur : मां ने बेटे को दी नई जिंदगी, SMS अस्‍पताल में हुआ पहला रोबोटिक ऑपरेशन

Jaipur : जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल ने चिकित्सा इतिहास में एक और उपलब्धि दर्ज की है। यहां शनिवार को पहली बार रोबोट की सहायता से किडनी प्रत्यारोपण (Kidney Transplant) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन में 71 वर्षीय मां ने अपने 38 वर्षीय बेटे को किडनी दान कर नई जिंदगी दी।

डॉ. प्रियदर्शी ने बताया मां ने किडनी दी

अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि युवक को लंबे समय से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या थी, जिसके चलते उसकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं और वह डायलिसिस पर निर्भर था। परिवार की सहमति से उसकी मां ने अपनी एक किडनी दान करने का निर्णय लिया।

रोबोट की मदद से किडनी ट्रांसप्लांट

इस ट्रांसप्लांट में नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। डॉ. प्रियदर्शी ने कहा, “उत्तर भारत के किसी सरकारी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से किया गया यह संभवतः पहला किडनी प्रत्यारोपण है, जो पूरी तरह सफल रहा।”

रोबोटिक सर्जरी की खासियत क्या है

प्रियदर्शी ने यह भी बताया कि दाता की किडनी निकालने के लिए लेप्रोस्कोपिक तकनीक (Laparoscopic Technique) का उपयोग किया गया, जबकि रिसीवर के शरीर में प्रत्यारोपण रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम की मदद से किया गया। उन्होंने आगे बताया, रोबोटिक सर्जरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे खून का बहाव कम होता है, दर्द कम महसूस होता है और मरीज जल्दी रिकवर कर लेता है।

ये भी पढ़ेकफ सिरप से मौतों पर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों के साथ आज होगी अहम बैठक, दवा कंपनियों पर गिरेगी गाज

सरकारी अस्पतालों में भी अब तकनीक और सुविधाओं

विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि न केवल SMS अस्पताल (Jaipur) बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे यह साबित होता है कि सरकारी अस्पतालों में भी अब विश्वस्तरीय तकनीक और सुविधाओं के जरिए जटिल ऑपरेशन्स को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सकता है।

Tags : Jaipur

बंगाल