Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर से सीआईडी इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। हनीफ पर आरोप है कि वह आईएसआई के संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए सैन्य जानकारियां भेज रहा था।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी कर रहा था जासूसी
हनीफ खान पर आरोप है कि वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी जासूसी कर रहा था और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। वह सीमा क्षेत्र में आवाजाही का फायदा उठाकर महत्वपूर्ण सैन्य मूवमेंट की जानकारी दे रहा था।
पैसों के लालच में बना पाक हैंडलर्स का एजेंट
सीआईडी की टीम ने लंबे समय से हनीफ खान पर नजर रखी हुई थी। पूछताछ में पता चला है कि हनीफ पैसों के लालच में पाक हैंडलर्स का एजेंट बन गया था। फिलहाल हनीफ से पूछताछ जारी है और और खुलासे होने की संभावना है।

