होम = State = राजस्थान = कोटा : पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर खूनी हमला, एक की हालत गंभीर

कोटा : पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर खूनी हमला, एक की हालत गंभीर

Rajasthan News : कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम नगर इलाके में देर रात रविवार को बदमाशों ने दो भाइयों दीपक और शुभम पर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाया गया

घटना में बड़ा भाई दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। छोटे भाई शुभम पर चाकू से वार हुआ, जो उसके पेट में लग गया। उसे भी तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू निकाला। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच जुटी

चश्मदीदों और घायल के परिजन के अनुसार, बदमाश पहले छोटे भाई शुभम पर हमला कर रहे थे। जब परिजन ने बचाने की कोशिश की, तो करीब 5–7 बदमाशों ने डंडे और लोहे के पाइप से हमला शुरू कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मामला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बंगाल