होम = अध्यात्म = Khatu Shyam Falgun Mela 2026: दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी नियम, प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन

Khatu Shyam Falgun Mela 2026: दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी नियम, प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन

Khatu Shyam Falgun Mela 2026: गले महीने विश्वविख्यात खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला आयोजित होने जा रहा है। इस मेले में करीब 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पुलिस विभाग ने मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 5 बड़े बदलावों का निर्णय लिया है। सीकर के एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए बदलावों पर सहमति बनी।

जानिए इस बार के 5 बड़े बदलाव

एग्जिट एरिया में बदलाव

पहले मेले में केवल 2 एग्जिट एरिया होते थे। कबूतर चौक की ओर 4 लाइनें और कला भवन की ओर 10 लाइनें बनाई जाती थीं। लेकिन इस बार कला भवन की ओर जाने वाली 10 लाइनों में से 4 लाइनें गुवाड़ चौक से निकाली जाएंगी, ताकि भीड़ के दबाव को कम किया जा सके।

ओवरब्रिज का निर्माण

पिछले सालों में देखा गया कि 40 फीट चौड़ी श्रद्धालु लाइन 75 फीट ग्राउंड तक जाती थी और लाइन के दूसरी तरफ जाने का कोई विकल्प नहीं था। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइन के ऊपर 1 फुट ऊँचा ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिससे लोग आसानी से लाइन बदल सकेंगे।

सीसीटीवी निगरानी में सुधार

पहले मेले में खाटू कस्बे और दर्शन मार्ग में करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते थे, लेकिन रियल टाइम डेटा की कमी रहती थी। इस बार मंडा और रींगस मार्गों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे भीड़ पर निगरानी बेहतर होगी और पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

बैरिकेडिंग में बदलाव

श्रद्धालुओं की लाइन में लगी बैरिकेडिंग की ऊँचाई इस बार बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि लोग लाइन के बीच से गुजरकर दूसरी लाइन में न जा सकें, और भीड़ नियंत्रण बेहतर रहे।

नए पार्किंग स्पॉट

मेले में एकादशी के दिन भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है और पार्किंग की समस्या रहती है। इस बार नए पार्किंग स्पॉट तैयार किए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन बदलावों से मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों ही बेहतर होंगी और भीड़ प्रबंधन आसान होगा।

ये भी पढ़ें : Gupt Navratri 2026: आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

बंगाल