होम = State = राजस्थान = जयपुर के अस्पताल में लापरवाही से मरीज की मौत, गले की नस कटने का आरोप

जयपुर के अस्पताल में लापरवाही से मरीज की मौत, गले की नस कटने का आरोप

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर के HCG हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। मालपुरा क्षेत्र के रहने वाले खेमराज चौधरी नामक मरीज की सर्जरी के दौरान गले की नस कट जाने से मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि डॉक्टरों की गलती से यह हादसा हुआ और अस्पताल प्रशासन ने सच छिपाने की कोशिश की।

घटना के सामने आने के बाद नागौर सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल और छात्र नेता निर्मल चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है।

सर्जरी के दौरान कटी नस

परिजनों के अनुसार, खेमराज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण जयपुर के HCG अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के दौरान चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही से उनके गले की नस कट गई, जिससे हालत बिगड़ती चली गई। आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने मरीज की गंभीर स्थिति की सही जानकारी परिवार को नहीं दी और उन्हें लगातार गुमराह करता रहा। अंततः उपचार के दौरान खेमराज की मौत हो गई।

ये भी पढ़े – बांसवाड़ा पुलिस ने बरामद किए 116 मोबाइल, एसपी ने दी चेतावनी – मोबाइल चोरी की सूचना तुरंत बैंक और पुलिस को दें

हनुमान बेनीवाल ने किया ट्वीट

बेनीवाल (Jaipur News) ने ट्वीटर कर लिखा जयपुर स्थित HCG अस्पताल में मालपुरा (टोंक) निवासी श्री खेमराज चौधरी की डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई दर्दनाक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परिजनों के अनुसार सर्जरी के दौरान गले की नस कट गई और अस्पताल प्रशासन ने सच्चाई छिपाकर उन्हें भ्रमित किया। अब परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि तुरंत उच्च अधिकारियों को भेजकर आंदोलनरत परिवार से वार्ता कर न्यायोचित कार्यवाही की जाए। आरएलपी परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।

बंगाल