होम = State = राजस्थान = जयपुर की बेटी ने रचा इतिहास, नेहा खानवानी बनीं ICAI CA इंटर 2025 की ऑल इंडिया टॉपर, जाने कितने अंक किए प्राप्त

जयपुर की बेटी ने रचा इतिहास, नेहा खानवानी बनीं ICAI CA इंटर 2025 की ऑल इंडिया टॉपर, जाने कितने अंक किए प्राप्त

Rajasthan News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने बुधवार को CA इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित किए और इसी के साथ जयपुर की नेहा खानवानी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिससे पूरा राजस्थान गर्व से झूम उठा। नेहा ने 505 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की और देशभर में अपनी सफलता का परचम लहराया।

शानदार प्रदर्शन

मालवीय नगर, जयपुर की रहने वाली नेहा खानवानी हमेशा से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने मालवीय कॉन्वेंट स्कूल से 12वीं की परीक्षा 97.8% अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी को अपने करियर का लक्ष्य बनाया। नेहा ने पहले ही प्रयास में CA फाउंडेशन की परीक्षा पास की थी और उसमें भी शानदार 319 अंक (400 में से) प्राप्त किए थे।

दोनों ग्रुप में शानदार प्रदर्शन

नेहा ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप एक साथ दिए और नतीजे में दिखा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। उन्होंने ग्रुप-I में 244 और ग्रुप-II में 261 अंक हासिल किए। कुल मिलाकर 505 अंकों के साथ उन्होंने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। नेहा बताती हैं कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। हर विषय को गहराई से समझने और बार-बार रिवीजन करने पर उनका फोकस रहा। उन्होंने कहा कई बार थकान और निराशा होती थी, लेकिन परिवार और शिक्षकों ने कभी हिम्मत टूटने नहीं दी। अपने माता-पिता को नेहा अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। उनके पिता ने कहा कि नेहा की लगन और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है।

अब लक्ष्य CA फाइनल

अब नेहा का अगला लक्ष्य CA फाइनल है। वह भविष्य में ऑडिट और टैक्स कंसल्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि UPSC परीक्षा देने का विकल्प भी खुला है, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान CA फाइनल पर है।

नेहा का संदेश नई पीढ़ी के लिए

नेहा ने कहा “जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अभी मेहनत करेंगे तो पूरी ज़िंदगी सुकून से जिएंगे, वरना हमेशा संघर्ष करना पड़ेगा।” जयपुर की यह बेटी अब पूरे भारत की प्रेरणा बन चुकी है, जिसने साबित किया कि सपनों को पाने के लिए बस हौसला, मेहनत और भरोसा चाहिए।

ये भी पढ़े : मिर्जापुर में ट्रेन हादसा : गंगा स्नान के लिए जा रहे 6 श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आए, सभी की दर्दनाक मौत

बंगाल