होम = Video Big News = ज्ञानोदय कॉन्क्लेव में गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम बोले — गाय केवल गौशालाओं में नहीं, हमारी संस्कृति में बसती है

ज्ञानोदय कॉन्क्लेव में गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम बोले — गाय केवल गौशालाओं में नहीं, हमारी संस्कृति में बसती है

Gyanodaya Conclave : राजस्थान में न्यूज़ इंडिया 24×7 के ‘ज्ञानोदय’ कॉन्क्लेव का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर राजस्थान के गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, न्यूज इंडिया 24×7 के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर डॉ. अवंतिका शर्मा, और एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी मौजूद रहे।

अरविंद चतुर्वेदी जी ने गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम जी से गौशाला और किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रश्न पूछा। इस पर बेढम जी ने कहा कि गाय केवल गौशालाओं में ही नहीं रह सकती, जैसे माता-पिता की सेवा केवल वृद्धाश्रम में नहीं हो सकती। यह हमारी संस्कृति से जुड़ा विषय है। जब गायें लाभ का साधन नहीं रह जातीं, तो किसान उन्हें छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान सरकार ने गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए अनुदान राशि बढ़ाकर 50 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। गृहमंत्री बेढम जी ने आगे कहा कि “पशुओं के उपचार के लिए हम एम्बुलेंस सेवा भी चला रहे हैं।”

ये भी पढ़ेNewsIndia24x7 का “ज्ञानोदय कॉन्क्लेव” आज : एडिटर-इन-चीफ़ ने क्या कहा, सुनिए

बंगाल