होम = State = राजस्थान = महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल, CM नीतीश कुमार ने 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये

महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल, CM नीतीश कुमार ने 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये

Bihar Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। उनकी अगुवाई में चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई।

इससे पहले इस योजना के तहत :

26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे थे। 3 अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी गई थी ।

अब तक इस योजना के तहत बिहार की कुल 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए जा चुके हैं। रोजगार चालू रहने पर आगे इसमें दो लाख रुपये तक अतिरिक्त सहायता राशि देने का प्रावधान भी है। कई महिलाएं इस योजना के तहत रोजगार कर रही हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

महिलाओं ने दी सीएम को धन्यवाद

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। राशि हस्तांतरित होने के बाद बांका जिले की जीविका दीदी ललिता सिंह ने अपना अनुभव साझा किया।

ललिता सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को ‘भैया’ कहकर संबोधित किया और बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उन्हें और उनके परिवार को कितना लाभ मिला है। उन्होंने बताया:

  • उनकी दो बेटियों को साइकिल और प्रोत्साहन राशि मिली।
  • उनकी सास को सामाजिक पेंशन का लाभ मिला, जो 400 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये हो गई।
  • इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी अन्य महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

बंगाल