होम = PM Modi = Rajasthan: हनुमानगढ़ के गोलूवाला गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

Rajasthan: हनुमानगढ़ के गोलूवाला गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

by | Oct 4, 2025 | PM Modi, राजस्थान

Rajasthan News : गोलूवाला के मेहताबगढ़ गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना गुरुद्वारे में चल रहे विवाद के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे की विवादित कमेटी को लेकर तनाव बढ़ा हुआ था। इसी बीच एक पक्ष अचानक गुरुद्वारे में घुसकर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जनेश तंवर ने बताया, “शुक्रवार सुबह करीब 100 लोग गुरुद्वारा परिसर में घुस आए। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। बीच-बचाव करने की कोशिश में राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) का एक जवान भी घायल हो गया।”

विवाद बढ़ते देख पुलिस ने गोलूवाला में जाब्ता तैनात किया। जिले के कई थानों की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा को देखते हुए गोलूवाला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, इलाके में पहले से ही धारा 163 लागू है। पुलिस और प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : Gaza Peace Plan : ट्रंप की पहल पर इस्राइल-हमास में सहमति, पीएम मोदी ने की तारीफ

बंगाल