होम = State = राजस्थान = स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से सना शव, गांव में फैला सन्नाटा

स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से सना शव, गांव में फैला सन्नाटा

Rajasthan : राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेड़वा थाना क्षेत्र के सुथारों की बस्ती, भंवार गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मासूम निगाहों ने देखा खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार मृतका ममता (पत्नी बींजाराम) रोज की तरह बुधवार सुबह अपने चार बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर पर अकेली थी। लेकिन जब बच्चे दोपहर में लौटे, तो उन्होंने जो दृश्य देखा, उसे देखकर उनकी चीखें निकल पड़ीं। मां का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और सिर बुरी तरह फटा हुआ था। बच्चों की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दीवारों पर मिले खून के धब्बे, बर्बरता की आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने पूरे घर की बारीकी से जांच की। बाड़मेर के पुलिस ने बताया कि दीवारों पर खून के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि महिला के सिर को दीवार पर पटककर हत्या की गई है।

पति की दो शादियां, शक के घेरे में कई पहलू

पुलिस के मुताबिक मृतका का पति बींजाराम जोधपुर (Rajasthan) में हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करता है और उसकी दो पत्नियां हैं। मृतका ममता पहली पत्नी थी, जो चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी जोधपुर में रह रही है। पुलिस अब दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की वजह का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ेसोनम वांगचुक केस में नया मोड़: हिरासत आदेश सौंपा गया, कोर्ट में जाएगी पत्नी गीतांजलि

गांव में मातम और गुस्सा दोनों

इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Tags : Rajasthan