Rajasthan News : राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर में एक किराने की दुकान से बिस्किट खरीदने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बच्चों ने जब बाजार से लाए गए बिस्किट के पैकेट खोले, तो उसमें पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे और उर्दू में “जश्ने आज़ादी पाकिस्तान – 14 अगस्त” लिखा हुआ मिला।
पूरे कस्बे में बना चर्चा का विषय
बता दें कि गुब्बारे हाथ में देखकर परिजन भड़क उठे और देखते ही देखते यह मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और बिस्किट के पैकेट को कब्जे में लेकर दुकानदार को थाने बुलाया।
पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसने यह माल मध्यप्रदेश के आलोट निवासी व्यापारी से खरीदा था। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की तहकीकात कर रही है।
मामले की गहन जांच जारी
राष्ट्रवादी संगठनों ने इस घटना पर तीखा आक्रोश जताया और इसे राष्ट्रविरोधी साजिश करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है और जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़े : हरिद्वार अस्पताल में शर्मनाक घटना : फर्श पर तड़पती रही गर्भवती महिला, प्रशासन पर उठे सवाल

