Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में मामला सामने आया। इसमें गरीब हिंदू महिलाएं और पुरुष शामिल थे। उन्हें पैसों का प्रलोभन और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की। बड़ौदामेव थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच में खुला खेल
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मौके पर जांच में पता चला कि हिन्दू धर्म के खिलाफ गलत बातें सिखाई जा रही थीं। पुलिस ने वहां से पैन ड्राइव और धर्म प्रचार प्रसार सामग्री भी बरामद की, जो इस अवैध धर्मांतरण की पुष्टि करती है। इस मामले में थाना बड़ौदामेव पर धारा 196(2), 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और ठिकाना
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
- प्रशान्त, पुत्र कैलाश चन्द जाटव, निवासी बहाला, थाना एमआईए, जिला अलवर
- रोहित, पुत्र वीर उर्फ गुड्डू जाटव, निवासी पेगम्बरपुर, थाना कांठ, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
- रामनारायण, पुत्र भौरेलाल बैरवा, निवासी भड़कोल, थाना मालाखेडा, जिला अलवर
- महेश, पुत्र छोटेलाल मेघवाल, निवासी मोहब्बतपुर, थाना मालाखेडा, जिला अलवर
- केशव बेदादा, पुत्र मोहनलाल बैरवा, निवासी डी-40 सुमन एन्कलेव, जगतपुरा, जयपुर
- पुलिस ने उनके कब्जे से पैन ड्राइव और धर्म प्रचार प्रसार सामग्री भी बरामद की है।
पहले भी आए ऐसे मामले
बड़ौदा मेव थाना प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
इसी तरह का मामला एक माह पहले उद्योग नगर थाना क्षेत्र, गोलेटा में सामने आया था, जहां गरीब परिवारों के बच्चों को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उस मामले में पुलिस ने फंडिंग और अन्य अहम जानकारियों का खुलासा किया था।

