होम = State = राजस्थान = Alwar : आग ने किसान की झोपड़ी को किया राख, 10 लाख रुपये कैश जलकर खाक

Alwar : आग ने किसान की झोपड़ी को किया राख, 10 लाख रुपये कैश जलकर खाक

Alwar : राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले के तिजारा क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सरिस्का क्षेत्र से विस्थापित एक किसान की झोपड़ी में अचानक लगी आग ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। हादसे में झोपड़ी पूरी तरह जल गई और उसमें रखे 10 लाख रुपये नकद भी राख हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह रकम किसान को सिर्फ एक दिन पहले ही मुआवजे के रूप में मिली थी।

सरकार की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजे मिला था

सूत्रों के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। किसान सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित हुआ था और सरकार की ओर से उसे मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये की राशि मिली थी। उसने वह रकम झोपड़ी में सुरक्षित रखी हुई थी। देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई, जिससे सब कुछ पलभर में जलकर राख हो गया।

झोपड़ी में रखा सारा समान नष्ट

ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि कोई सामान नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक झोपड़ी में रखे पैसे और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेJaipur : मां ने बेटे को दी नई जिंदगी, SMS अस्‍पताल में हुआ पहला रोबोटिक ऑपरेशन

प्रशासन से किसान को दोबारा मुआवजा कि मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को दोबारा मुआवजा देने की मांग की है ताकि उसका जीवन फिर से पटरी पर लौट सके। यह हादसा न केवल आर्थिक नुकसान का प्रतीक है बल्कि विस्थापित परिवारों की असुरक्षा की स्थिति पर भी सवाल खड़े करता है।

Tags : Alwar

बंगाल