होम = State = पंजाब = कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर अटैक, गोदारा गैंग ने की फायरिंग

कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर अटैक, गोदारा गैंग ने की फायरिंग

by | Oct 22, 2025 | पंजाब

Punjab News : भारत के बड़े गैंगस्टर और अपराधी अब कनाडा को सुरक्षित ठिकाने के रूप में देख रहे हैं। हाल ही में वहां एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसे गोदारा गैंग द्वारा अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच की कट्टर दुश्मनी का हिस्सा मानी जा रही है।

गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर किया दावा

गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि फायरिंग उन्होंने ही करवाई है। पोस्ट में कहा गया, “राम राम सभी भाईयों को… मैंने और मेरे साथियों ने कनाडा में हुई गोलीबारी करवाई। इसका मकसद हमारे दुश्मनों को समझाना है कि अगर उन्होंने हमारे भाईयों की तरफ देखा या हमारी योजना में बाधा डाली तो अगली बार परिणाम भयंकर होंगे।”

चेतावनी: परिवार तक नहीं बख्शा जाएगा

गोदारा गैंग ने अपने पोस्ट में साफ चेतावनी दी कि अगर कोई उनके दुश्मनों को पैसे, हथियार या जानकारी देगा तो उसके घर और परिवार को भी निशाना बनाया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया, “अभी तो शुरुआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!” उन्होंने बिजनेसमैन, बिल्डर और हवाला कारोबारियों को भी चेतावनी दी।

गोदारा गैंग बनाम लॉरेंस गैंग

कुछ दिन पहले ही रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके लोगों ने कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर पर हमला कर उसे गोली मार दी थी। इस हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने बदला लेने की योजना बनाई है। ऐसे में दोनों गैंगों के बीच कनाडा और अमेरिका में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।