Punjab News: आज संगरूर में वकीलों ने पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा की गाड़ी को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया और उनसे सवाल पूछे, इसके साथ ही वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक वकील के प्लॉट से जुड़े मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी की जा रही है, आखिर ऐसा क्यो हो रहा है।
वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक, एक वकील के प्लॉट का केस कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने उस प्लॉट पर स्टेटस भी दे दिया था। लेकिन इसके बावजूद दूसरी पार्टी उस प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी। जब वकील शिकायत लेकर SHO के पास गए तो SHO ने कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते, साथ ही SHO ने वकील को उन्हें संगरूर की MLA नरिंदर कौर भारज से बात करने को कहा।
बता दें कि वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट का आदेश होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही और राजनीतिक दबाव में काम किया जा रहा है। हरपाल सिंह चीमा खुद भी संगरूर में कई साल तक प्रैक्टिस कर चुके हैं, यही कारण है कि वकीलों ने आज उनकी गाड़ी को घेरकर उनसे कई सवाल किए।
वकीलों के प्रेसिडेंट ने भी सवाल उठाए
वहीं वकीलों के प्रेसिडेंट वकील की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कहा कि अगर पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर ही वकीलों और जनता की समस्याओं का हल नहीं निकालेंगे, तो फिर समाधान कौन करेगा? और किसके पास राज्य के लोग जाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ वकीलों के इस विरोध ने संगरूर में कानून व्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप पर काफी गंभीर और गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरी घटना के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित वकील को किस तरीके से न्याय दिलवाते हैं, साथ ही ये न्याय वकील को कब तक मिलता है।
ये भी पढ़ें पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का:

