AAP MLA Harmeet Pathanmajra : पंजाब के आप विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर आई है। मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद थाने ले जाने के दौरान पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।
महिला से रेप के मामले में आरोपी पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। बता दें कि विधायक पर आरोप है कि उसने पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाई और फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि वो और उसका समर्थक एक स्कार्पियो और एक फॉर्च्यूनर लेकर भागा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को पकड़ लिया। वहीं स्कॉर्पियो में सवार विधायक फरार है। पंजाब पुलिस की टीम पीछा कर रही है।
जानें क्या है आरोप
26 अगस्त को एक महिला ने पठानमाजरा के खिलाफ सेक्सुअल हैरसमेंट की कंप्लेंट की और सोमवार को पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया। FIR के मुताबिक, पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक रूप से डराने धमकाने के आरोप दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़े : Semi Conductor Chip : डिजिटल क्रांति में भारत ने बढ़ाया एक और कदम, जानें क्या होता है सेमीकंडक्टर चिप
यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादीशुदा होते हुए भी 2021 में शादी कर ली।

