होम = PM Modi = Punjab Flood: पीएम मोदी जल्द करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

Punjab Flood: पीएम मोदी जल्द करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

by | Sep 7, 2025 | PM Modi, पंजाब

PM Narendra Modi In Punjab : भयानक बाढ़ से प्रभावित पंजाब के इलाकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सिंतबर को दौरा करेंगे। वहां पीएम मोदी स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही पीएम बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से सीधे बातचीत करेंगे।

इसके साथ ही पीएम मोदी बाढ़ग्रस्त पंजाब को राहत के लिए स्पेशल पैकेज का भी ऐलान कर सकते हैं। पंजाब बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी के दौरे की जानकारी साझा की गई है।

पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे मुलाकात कर उनका दर्द साझा करेंगे। साथ ही उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीजेपी ने कहा,पीएम मोदी का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की बीजेपी सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस कठिन समय में पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

बता दें कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है और 23 जिलों के 1,996 गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं।

ये भी पढ़े : Weather Update : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की चेतावनी, UP-बिहार में राहत, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी