होम = State = पंजाब = पंजाब में अब तक की सबसे विनाशकारी बाढ़, 23 जिलें प्रभावित, 43 लोगों ने गंवाई जान

पंजाब में अब तक की सबसे विनाशकारी बाढ़, 23 जिलें प्रभावित, 43 लोगों ने गंवाई जान

by | Sep 5, 2025 | पंजाब

Punjab Flood : पंजाब इस समय अपनी सबसे विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है, जिसे राज्य में पिछले चार दशकों (1988 के बाद) की सबसे भीषण बाढ़ बताया जा रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से 23 जिलों में फैले 1,902 गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं । 43 लोग जान से हाथ धो चुके हैं, जिनमें यह आंकड़ा हाल ही में बढ़कर हुआ है। प्रभावित आबादी लगभग 3.84 लाख (384,205) पहुंच चुकी है ।

फसलों और कृषि संकट

फसलों का व्यापक नुकसान देखा गया है। 1.71 लाख हेक्टेयर खेत बर्बाद हो गए है। अन्य रिपोर्टो में लगभग 3 लाख एकड़ फसलें पूरी तरह बर्बाद बताए जा रही हैं, जो इस त्रासदी की गंभीरता को दर्शाता है।

Punjab Floods

Punjab Floods

राहत, बचाव और सरकारी प्रतिक्रिया

अब तक 20,972 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है । 196 राहत शिविर स्थापित किए गए, जिनमें सबसे बड़ी संख्या बरनाला में 6,755 लोग आश्रित हैं । बचाव में 31 NDRF टीमें, 20 भारतीय सेना व वायु सेना की टुकड़ियां (12 सक्रिय, 8 स्टैंडबाय), साथ ही 30 से अधिक हेलीकॉप्टर, BSF और 123 नावें शामिल हैं ।

नांगल, आनंदपुर साहिब में हालात गंभीर

सतलुज नदी किनारे बसे नांगल और आनंदपुर साहिब क्षेत्र में विशेष अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब है, और 85,000 क्यूसेक्स पानी छोड़े गए हैं । यहां सतलुज नदी की नहरों में दरार और कमजोर होती दीवारों के साथ बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है।

Punjab Floods

Punjab Floods

स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों की जंग

रौपर जिले में स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे मिलकर स्वयं बाढ़-रोधी तटबंधों को मजबूत करने में जुटे हैं। कार सेवा किला आनंदगढ़ और अन्य स्वयंसेवी संगठन मिट्टी, बालू के थैले, बाल्टी, व अन्य सामग्री से काम में जुटे हैं ।

अरविंद केजरीवाल ने सुल्तानपुर लोधी समेत कई इलाकों का दौरा किया

पंजाब (Punjab Flood) के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अमृतसर एयरपोर्ट पर शिवराज चौहान को बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, जिसमें जानमाल, फसलों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की जानकारी दी गई। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुल्तानपुर लोधी समेत विविध प्रभावित इलाकों का दौरा किया, और केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की। इससे पहले दिन में केजरीवाल ने चंडीगढ़ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मान से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बुखार से पीड़ित मान बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान केजरीवाल के साथ नहीं जा सके।

शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभावित जिलों का दौरा कर राजनीकीय और प्रशासनिक समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि दो केंद्रीय दल स्थिति का आकलन करने के लिए पंजाब का दौरा कर रहे हैं और वे केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे. उन्होंने कहा, ‘नुकसान साफ दिख रहा है। फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है और खेत जलमग्न हो गए है।’

Shivraj Singh

Shivraj Singh

ये भी पढ़े : पहाड़ों में भारी बारिश का कहर… पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हालात गंभीर

प्रभावित इलाकों में गजटेड अधिकारी तैनात

Punjab Flood

Punjab Flood

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गांव में एक गजटेड अधिकारी को तैनात किया गया है. उनका कहना है कि इससे प्रभावित लोगों की समस्याएं आसानी से प्रशासन तक पहुंच सकेंगी, जिससे समस्या का समाधान तुरंत हो सके. राज्य सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश दिया है।

बंगाल