सरकारी विभागों की मिलीभगत के आरोप, डीसी ने जांच के आदेश दिए
Patiala Land scam : पटियाला के भूपिंदरा रोड स्थित एक कमर्शियल टी.पी. स्कीम में जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि रसूखदार लोगों ने सरकारी विभागों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की और सरकार को करीब 28 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
कैसे हुआ घोटाला?
-
कमर्शियल जगह को रेज़ीडेंशियल दिखाकर रजिस्ट्री करवाई गई।
-
जहां कलेक्टर रेट ₹1.12 लाख प्रति गज है, वहां सिर्फ ₹15,000 प्रति गज की रजिस्ट्री।
-
प्रति शो-रूम 4–5 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चोरी।
-
लगभग 38 शो-रूम से सरकार को 2 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा नुकसान।
शो-रूम की असली कीमत करीब ₹3 करोड़ तक है, लेकिन रजिस्ट्री केवल ₹15 लाख में करवाई जा रही है।
किसकी मिलीभगत ?
आयकर विभाग, माल विभाग और बिजली विभाग सहित कई सरकारी दफ्तरों की मिलीभगत के आरोप लगे हैं। अगर यह चोरी अफसरों की जानकारी के बिना हुई है, तो इसे उनकी बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।
कानूनी पहलू
बिक्री और खरीद करने वाले लगातार धारा 82 का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार की ओर से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। लेकिन दबाव है कि माल विभाग न केवल नुकसान की भरपाई करवाए बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
डीसी का बयान
पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने कहा – “यह मामला मेरी जानकारी में आ चुका है और मैंने इसे DRO को रिपोर्ट करने के लिए कहा है। जल्द ही पूरी जांच करवाई जाएगी।” यह घोटाला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें सरकार की कार्रवाई पर टिकी हैं।

