होम = Breaking = पंजाब में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, पुलिस CCTV से हमलावरों की कर ही है पहचान

पंजाब में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, पुलिस CCTV से हमलावरों की कर ही है पहचान

AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: पंजाब के जालंधर जिले में आम आदमी पार्टी (एएपी) के नेता लक्की ओबोराय की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर अंजाम दिया गया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। 5 गोलियां लगने से घायल हुए लक्की को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

AAP के सिंबल पर लक्की की पत्नी ने लड़ा था निगम चुनाव

लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। लक्की कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी है। इस बारे में जानकारी देते हुए आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने बताया कि वह हमारी ही पार्टी का नेता था और अभी पता चला कि उसके ऊपर कुछ राउंड फायर हुआ है।

CCTV फुटेज से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

लक्की पर गोलियां चलाने वाले हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इन्वेस्टिगेशन टीम के एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस की टीम हत्यारों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के आरके पुरम में मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार; एक घायल

बंगाल