Odisha: ओडिशा के पुरी जिले में एक 15 साल की स्कूली छात्रा के साथ दर्दनाक घटना हुई। वह घर से दोस्त के यहां जा रही थी, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे किडनैप कर लिया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।
हालत गंभीर, AIIMS में भर्ती
लड़की बुरी तरह जल गई है। आसपास के लोगों ने जलती हुई हालत में उसे देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर का ज्यादातर हिस्सा जल चुका है और वह वेंटिलेटर पर है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह हमला प्लान करके किया गया।
डिप्टी सीएम ने की मुलाकात
ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवाती पारीदा AIIMS पहुंचीं और बच्ची के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “ये घटना बेहद शर्मनाक है, आरोपियों को जल्द ही पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी।”
लोगों में गुस्सा, सरकार पर सवाल
इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और डर का माहौल है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब बच्चियां स्कूल जाने के लिए भी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर आम महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करें? यह दर्दनाक घटना ने पूरे ओडिशा को झकझोर कर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं। बच्ची के स्कूल के दोस्तों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। इस मामले ने फिर साबित कर दिया है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा आज भी एक बड़ी चुनौती है।

