होम = State = ओडिशा = सड़क की कमी का दर्दनाक परिणाम; 8 किमी कंधे पर उठाकर ले गए अस्पताल, फिर भी नहीं बची महिला की जान

सड़क की कमी का दर्दनाक परिणाम; 8 किमी कंधे पर उठाकर ले गए अस्पताल, फिर भी नहीं बची महिला की जान

by | Aug 2, 2025 | ओडिशा

Odisha News: देश के राजनेता भले ही विकास के बड़े-बड़े दावे करते हों, लेकिन हमारे इसी देश में आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां विकास सिर्फ नाम मात्र का रह गया है। ऐसी ही एक खबर ओडिशा से सामने आ रही है जहां सड़क न होने के एक विधवा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।

नहीं पहुंच सकी एम्बुलेंस

दरअसल, ये दर्दनाक घटना कंधमाल जिले से सामने आई है। जहां एक विधवा मां की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि अस्पताल तक जाने के लिए सही सड़क नहीं थी जिस कारण एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इतना ही नहीं मांग की मौत के बाद बेटी शव को कंधे पर उठाकर करीब 8 किलोमीटर पैदल ले गई। यह घटना जिले के तुमुड़ीबन्ध ब्लॉक के मुण्डीगढ़ पंचायत के डुमेरिपड़ा गांव की है।

सोते समय महिला ने सांप को काटा

वहीं, मृतका की पहचान 48 वर्षीय बलमाडु माझी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बलमाडु माझी (Odisha News) अपने घर के अंदर सो रही थीं, तभी देर रात एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। जब परिजनों को सांप के काटने का शक हुआ तो घबराए परिवार ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाने की कोशिश की, लेकिन गांव तक सही सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस वहां तक पहुंच ही नहीं पाई।

यह भी पढ़ें: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

एम्बुलेंस न पहुंचने की वजह से बेटी और गांव वालों ने मिलकर महिला को कंधे पर उठाया और करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्हें तुमुड़ीबन्ध मेडिकल ले जाया गया। तुमुड़ीबन्ध मेडिकल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को तुरंत बालिगुड़ा (Odisha News) मेडिकल रेफर कर दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी देखें: Uttarakhand News: उत्तराखंड के किसानों को 184 करोड़ की सौगात, CM Dhami ने जताया PM Modi का आभार

 

बंगाल