होम = State = ओडिशा = ओडिशा से दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

ओडिशा से दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

by | Jul 19, 2025 | ओडिशा

Odisha Crime : ओडिशा (OdishaCrime ) के पुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग पेट्रोल डालकर जला दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना तब हुई जब वह शनिवार को बयाबर गांव में अपने एक दोस्त के घर मिलने जा रही थी। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना राज्य में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी के बयाबर गांव की एक 15 साल की लड़की अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी उसी दौरान तीन बदमाश अचानक रास्ते में आए और लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की 70 प्रतिशत जल चुकी थी और तुरंत उसे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में ले जाया गया जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

नवीन पटनायक ने खड़े किए सवाल

ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने पुरी जिले में बदमाशों द्वारा 15 साल की लड़की जिंदा जलाए जाने की घटना पर शनिवार को दुख व्यक्त किया है। पटनायक ने कहा कि ऐसे मामले शासन की व्यवस्थागत विफलता को इंगित करते हैं। बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में शनिवार सुबह अज्ञात युवकों ने 15 वर्षीय एक लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया। इस घटना में लड़की 70 प्रतिशत तक झुलस गई है। पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘महिलाओं के खिलाफ ऐसी अकल्पनीय घटनाएं अब पूरे ओडिशा में लगभग रोजाना हो रही हैं। ये हिंसा के छिटपुट मामले नहीं हैं। निरंतर हो रहीं घटनाएं हतप्रभ करने वाली हैं और ये शासन की घोर व्यवस्थागत विफलता को इंगित करती हैं।’

कौन जिम्मेदार

इस नाबालिग पीड़िता पर हुए हमले को लेकर ओडिशा की उपमुख्यमंत्री और महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री प्रभाती परिडा ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बालंगा में कुछ बदमाशों ने एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।’

सबसे बड़ा सवाल?

अब इन सब में नेता और विपक्षी इस घटना को अपने-अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं। घटना के बारे में सोचें तो एक लड़की अपनी दोस्त से मिलने के लिए जा रही होती है तभी उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है। सोचिए उस मासूम के लिए कितना भयावह मंजर होगा जब उसके साथ ऐसी घटना हुई होगी। इस घटना में उसका 70 प्रतिशत शरीर जल चुका है। सभी एक दूसरे पर इस घटना के इल्जाम लगा रहे हैं। एक नागरिक होने के नाते आपकी खुद की क्या जिम्मेदारी होती है क्या कभी सोचा है। समय बदल गया है.. सोच बदल गई है। जहां एक तरफ लड़कियां आसमान तक पहुंच रही है वहीं इस तरह का जख्म देने वालों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई होगी। क्या उस मासूम को इंसाफ मिल पाएगी ये तो वक्त ही बताएगा।

 

बंगाल