होम = Cover Story Featured = सरकारी गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में 9वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, मां-बेटे की हालत नाजुक; पुलिस ने दर्ज की FIR

सरकारी गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में 9वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, मां-बेटे की हालत नाजुक; पुलिस ने दर्ज की FIR

Class 9 girl gives birth in Hostel: ओडिशा के कंधमाल जिले के एक सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल के हॉस्टल में रह रही कक्षा 9 की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्कूल हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि यह स्कूल एसटी-एससी डेवलपमेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत संचालित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मां-बेटे की हालत नाजुक है

रिपोर्ट है कि इस मामले में मां और बच्चे की सेहत बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि वे शर्मिंदगी की वजह से अस्पताल नहीं जा रहे हैं। इस बीच, गांव की आशा वर्कर और हेल्थ स्टाफ की देखरेख में दोनों को बेसिक मेडिकल केयर दिया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट, पिछले साल स्कूल की छुट्टियों के दौरान नाबालिग लड़की घर पर थी, तब उसने कथित तौर पर एक लड़के के साथ संबंध बनाए और छुट्टी के बाद वह फिर हॉस्टल आकर पढ़ाई करती रही और इसी दौरान प्रेग्नेंट हो गई।

पीड़िता के बयान के बाद पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

इस महीने की 1 तारीख को नाबालिग छात्रा ने एक बेटे को जन्म दिया। गोछापाड़ा थाना प्रभारी संजीव बेहरा के अनुसार पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इससे जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता का बयान भी दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ओडिशा में 2 बार रेप के बाद युवती की हत्या, प्रेमी का विश्वासघात; मददगार निकला हैवान

Tags : Kandhamal

बंगाल