होम = State = महाराष्ट्र = IIT बॉम्बे का बदलेगा नाम? फडणवीस के ऐलान ने बढ़ाई सियासी हलचल, PM तक पहुंचेगा मामला

IIT बॉम्बे का बदलेगा नाम? फडणवीस के ऐलान ने बढ़ाई सियासी हलचल, PM तक पहुंचेगा मामला

Devendra Fadnavis On IIT Bombay: महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को बड़ा मोड़ तब आया जब CM देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर IIT Bombay का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर IIT Mumbai करने की मांग करेंगे। यह बयान उस विवाद के बाद सामने आया जो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की हालिया टिप्पणी से शुरू हुआ।

मंत्री के बयान से महाराष्ट्र का अपमान?

दरअसल, IIT Bombay के एक कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह ने कहा था, “भगवान का शुक्र है, इसका नाम अब तक IIT Bombay ही है, आपने इसे Mumbai नहीं किया।” सिंह ने IIT Madras का उदाहरण देते हुए कहा कि उसका नाम भी आज तक नहीं बदला गया है। उनका यह बयान तत्काल राजनीतिक निशाने पर आ गया और चर्चा का विषय बन गया। इस बयान पर सबसे तेज़ प्रतिक्रिया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी MNS की ओर से आई। मनसे ने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान “महाराष्ट्र का अपमान” है और उन्होंने केंद्र से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की।

यह शहर हमेशा ही रहेगा मुंबई

विवाद बढ़ता देख CM फडणवीस भी मैदान में उतर आए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा “हमारे लिए यह शहर हमेशा मुंबई रहा है। बॉम्बे से मुंबई नामकरण में BJP की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।” फडणवीस ने घोषणा की कि वे जल्द ही PM मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर IIT Bombay का नाम आधिकारिक रूप से IIT Mumbai करने का अनुरोध करेंगे। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है, क्या देश के प्रमुख तकनीकी संस्थान के नाम में बदलाव होगा, या मुद्दा और गहराएगा?

ये भी पढ़े: मुर्शिदाबाद में राम मंदिर का शिलान्यास…मंदिर-मस्जिद विवाद से बंगाल में बढ़ी सियासी गर्मी, 6 दिसंबर को लेकर बड़ा ऐलान

Tags : IIT Bombay

चुनाव स्पेशल – बिहार