होम = State = महाराष्ट्र = पुणे के शनिवार वाडा में महिलाओं की नमाज पर बवाल, हिंदू संगठनों ने गोमूत्र से किया शुद्धिकरण

पुणे के शनिवार वाडा में महिलाओं की नमाज पर बवाल, हिंदू संगठनों ने गोमूत्र से किया शुद्धिकरण

Pune News : पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया। वीडियो में छह से सात महिलाएं चटाई बिछाकर नमाज कर रही हैं, जबकि आसपास बच्चे खेल रहे थे और पर्यटक घूम रहे थे।

मेधा कुलकर्णी ने किया विरोध प्रदर्शन का आह्वान

BJP की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने इस वीडियो को ऐतिहासिक धरोहर के अपमान का मामला बताते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने रविवार को प्रदर्शन का ऐलान किया और सैकड़ों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार वाडा पहुंचे।

शुद्धिकरण और नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने नमाज पढ़ी गई जगह पर गोमूत्र और गोबर छिड़ककर शुद्धिकरण किया और शिव वंदना की। उन्होंने ये पेशवाओं का गौरव है ऐसे नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने शनिवार वाडा के बाहर हजरत ख्वाजा सय्यद दरगाह के पास विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका, जिससे कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए।

पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में की

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कृष्णकेश रावले ने बताया कि शनिवार वाडा ASl (Archaeological Survey of India) के संरक्षण में है और विभाग से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

सामाजिक और राजनीतिक बहस जारी

इस घटना के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे धरोहर और सांस्कृतिक भावनाओं का संरक्षण मान रहे हैं, तो अन्य इसे समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे के रूप में देख रहे हैं।

Tags : Pune News