Mumbai News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने इस व्यस्त हाईवे को लेकर एक फैसला किया है, और इस फैसले के अनुसार हाईवे पर चार और लेन जोड़ी जाएंगी। इस प्रस्ताव को सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।
10 लेन का होगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के लिए बता दें कि ये एक्सप्रेसवे अभी छह लेन का है। चार और नई लेन जोड़ने के बाद यह 10 लेन का हो जाएगा। इसके बाद 95 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर सफर करना और भी मजेदार हो जाएगा।
इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है, कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद ट्रैफिक जाम में भारी कमी हो सकती है। यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक भी हो सकती है।
MSRDC ने दी खास जानकारी
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम यानी MSRDC ने बताया कि एक्सप्रेसवे चौड़ीकरण परियोजना के लिए विस्तृत रिपोर्ट का काम पूरा हो गया है। अब इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा। विभाग की तरफ से कहा गया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू कर देगी।
Mumbai Pune Expressway से मिलेगी ट्रैफिक से राहत
बता दें कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद लगभग 5 साल का समय लगेगा, जिसके बाद ये प्रोजेक्ट 2030 तक पूरा हो जाएगा। बात अगर इस मेगा प्रोजेक्ट की लागत की करें तो इस की कुल अनुमानित लागत 14,260 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें से करीब 40% राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि बाकी राशि एमएसआरडीसी खर्च करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मंजूरी मिलने के बाद टोल वसूल करन की अवधि 30 अप्रैल 2045 से आगे बढ़ाई जा सकती है। इस अवधि को बढ़ाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे लागत की भरपाई संभव हो सकेगी। इस एक्सप्रेसवे पर चार लेन जोड़ने के बाद रूट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम कम होगा साथ ही भारी भीड़भाड़ से भी आम लोगों को राहत भी मिलेगी ।
Mumbai Pune Expressway से मिलेगी लोगों को ये राहत मिलेगी
लंबे ट्रैफिक जाम से छुटकारा
यात्रा का समय पहले से कम होगा
सड़क सुरक्षा में सुधार होगा
लॉजिस्टिक और व्यावसायिक ट्रैफिक की सही आवाजाही सुनिश्चित होगी।
मिसिंग लिंक के बाद हाईवे पर सफर सुरक्षित होगा
देश के सबसे अत्याधुनिक हाईवे होगा
ये भी पढ़े: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का यह मेगा प्रोजेक्ट न सिर्फ दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि आने वाले सालों में महाराष्ट्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा। 10 लेन की सुविधा, बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे आधुनिक हाईवे में शुमार होने जा रहा है।

