Mumbai News: मुंबई से स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक टीचर ने नाबालिग छात्र के साथ वीडियो चैट में पहले तो अपना अर्धनग्न शरीर दिखाया और फिर अश्लील हरकतें कीं। जब छात्र की मां ने मोबाइल चेक किया तो घटना का खुलासा हुआ। टीचर की आपत्तिजनक वीडियो देखते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्र की मां ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।
10वीं के छात्र को की थी वीडियो कॉल
दरअसल, नवी मुंबई(Mumbai News) के कोपरखैराने थाना क्षेत्र में रहने वाले 10वीं के छात्र को टीचर ने 23 जुलाई की रात को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल के दौरान महिला अर्धनग्न अवस्था में थी। छात्र से बातचीत के बीच महिला ने उसके सामने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। टीचर की इन हरकतों को छात्र ने मोबाइल में सेव कर लिया। जब छात्र की मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उनके होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें: घर में घुसकर भीड़ ने मांगे भारतीय होने के सबूत, कारगिल युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिक के परिवार का बड़ा आरोप
मोबाइल में अश्लील हरकतें करते हुए टीचर का वीडियो देख मां ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। छात्र ने बताया कि उसकी महिला टीचर से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों घंटों बात करने लगे थे। छात्र की मां की शिकायत पर कोपरखैराने थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी देखें: Al Qaeda Terror: Social Media पर ऐसे फैलाती थी अलकायदा का जाल, Shama parveen गिरफ्तार |

