PILLAR COLAPSES IN MULUND: शनिवार को मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में निर्माणधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। नीचे से गुजर रहे ऑटो व एक कार चपेट में आ गई है। इस दौरान अब तक 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बचाव एवं राहत एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।
एलबीए रोड पर हुआ हादसा
मुलुंड क्षेत्र के एलबीएस रोड पर घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिरा है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: ऐक्टर अक्षय कुमार के काफिले की कार का मुंबई में हुआ जबरदस्त एक्सिडेंट, घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया

