Mumbai : मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगह पटरियों पर पानी भर जाने से लोकल ट्रेनें घंटों रुकी रहीं और अब भी देरी से चल रही हैं।
15 घंटे बंद रही हार्बर लाइन
मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर मंगलवार सुबह से ही पटरियों पर पानी भर गया था, जिसके चलते सेवाएं बंद करनी पड़ीं। करीब 15 घंटे तक लाइन बंद रहने के बाद बुधवार सुबह 3 बजे सेवाएं दोबारा शुरू की गईं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वनिल नीला ने बताया कि पानी घटने के बाद ही ट्रेनों का संचालन संभव हो पाया।
लोकल ट्रेन की मौजूदा स्थिति
सार्वजनिक परिवहन ऐप माइंडिकेटर के अनुसार बुधवार सुबह 9:45 बजे तक लोकल ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार रही-
-
- सीएसएमटी-कल्याण: तेज़ 23 मिनट, धीमी 5 मिनट देरी
- कल्याण-सीएसएमटी: तेज़ 21 मिनट, धीमी 14 मिनट देरीचर्चगेट-विरार: तेज़ 7 मिनट, धीमी 9 मिनट देरी
- विरार-छत्तीसगढ़: तेज़ 25 मिनट, धीमी 16 मिनट देरी
- सीएसएमटी-पनवेल: 22 मिनट देरी
- पनवेल-सीएसएमटी: 17 मिनट देरी
🚨 #TravelAlert: Mumbai Local Train Cancellations 🚨
Due to 🌧️ heavy waterlogging in the Mumbai region. Multiple local train services have been ❌CANCELLED for today, 20th August 2025.
Please check the list below and plan your commute accordingly. Your safety is our priority.… pic.twitter.com/OZLs6QNJQH
— DRM – Mumbai Central, WR (@drmbct) August 20, 2025
सार्वजनिक परिवहन ऐप माइंडिकेटर के अनुसार बुधवार सुबह सुबह 9:05 बजे तक लोकल ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार रही-
-
-
- सीएसएमटी-कल्याण: तेज़ 10 मिनट, धीमी 7 मिनट देरी
- कल्याण-सीएसएमटी: तेज़ 20 मिनट, धीमी 19 मिनट देरी
- चर्चगेट-विरार: तेज़ 7 मिनट, धीमी 9 मिनट देरी
- विरार-छत्तीसगढ़: तेज़ 20 मिनट, धीमी 8 मिनट देरी
- सीएसएमटी-पनवेल: 14 मिनट देरी
- पनवेल-सीएसएमटी: 17 मिनट देरी
-
कई ट्रेनें रद्द
पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल प्रबंधक ने बुधवार सुबह जानकारी दी कि कम से कम 17 लोकल ट्रेनें रद्द की गईं। वहीं सुबह 8:30 बजे तक पश्चिम रेलवे की ट्रेनें 35 मिनट और मध्य रेलवे की ट्रेनें लगभग 45 मिनट देरी से चल रही थीं। पश्चिम रेलवे ने यह भी बताया कि 20 अगस्त की बांद्रा टर्मिनस, मडगांव एक्सप्रेस अब “कमान रोड स्टेशन” से चलेगी। बांद्रा टर्मिनस और कमान रोड के बीच की यात्रा रद्द कर दी गई है।
स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट जारी
मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के बाद मुंबई में न केवल लोकल ट्रेनें रुकीं, बल्कि स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी बंद कर दिए गए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पुणे में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और तेज़ मानसूनी हवाओं के कारण यह भारी बारिश हो रही है।
ये भी पढ़े : Mumbai Rain : शहर थमा, स्कूल-कॉलेज बंद, यात्रा बाधित
बारिश का व्यापक असर
भारी बारिश से मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सड़कें, रेलवे ट्रैक और मेट्रो रूट पानी में डूब गए हैं। हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कई जगह घरों में पानी भर गया है और हादसों में कई लोगों की मौत की खबरें भी आई हैं।

