Maharashtra News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बेकाबू ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से करीब 20 गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हो गईं। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर भारी जाम लग गया। ट्रेलर की टक्कर इतनी तेज थी कि करीब तीन गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई अन्य गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: “कोई कूड़ा बीनने वाला तो कोई…”, बंगाली भाषी मुसलमानों को लेकर बोले ओवैसी
दरअसल, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे है। वीकेंड होने की वजह से गाड़ियों का भारी दबाव था, इस बीच हादसा हो जाने से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। खोपोली इलाके की नवनिर्मित सुरंग के पास लगभग 20 गाड़ियों को बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी। नई सुरंग और फूडमॉल होटल के बीच हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और हादसे के बाद गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
यह भी देखें: Rera Appointment Controversy: जयेश भूसरेड्डी की नियुक्ति पर उठे सवाल, RERA की साख पर संकट | Top News

