होम = Cover Story Latest = महाराष्ट्र में खौफनाक वारदात, घर से उठाकर ले गया, रेप के बाद चौपाल में बांधकर भागा

महाराष्ट्र में खौफनाक वारदात, घर से उठाकर ले गया, रेप के बाद चौपाल में बांधकर भागा

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय विवाहिता को उसके घर से जबरन उठाकर ले जाया गया, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर आरोपी ने उसे गांव की सार्वजनिक चौपाल के खंभे से बांधकर छोड़ दिया। पीड़िता पूरी रात उसी हालत में वहां बंधी रही और सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला

यह मामला बीड़ जिले के पिंपलनेर थाना क्षेत्र के हिवरा पहाड़ी गांव का है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च की रात पीड़िता अपने पति के साथ घर में सो रही थी। गर्मी अधिक होने की वजह से उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक देर रात चुपके से घर के अंदर घुस आया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला का मुंह दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद वह उसे जबरन घर से बाहर ले गया और पास के नदी किनारे पहुंचा दिया। वहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

क्रूरता की हदें पार

वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी की क्रूरता खत्म नहीं हुई। दुष्कर्म के बाद वह पीड़िता को गांव के बीचों-बीच स्थित सार्वजनिक चावड़ी यानी चौपाल पर ले आया। वहां उसने महिला को एक खंभे से बांध दिया और खुद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता पूरी रात वहीं बंधी रही। सदमे और थकान के कारण वह बेहोशी जैसी हालत में थी।

महिला रोते हुए मदद की गुहार

अगली सुबह जब गांव के लोग रोजमर्रा के काम के लिए चौपाल के पास पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। खंभे से बंधी महिला रोते हुए मदद की गुहार लगा रही थी। शुरुआत में लोग घटना से घबरा गए और कोई तुरंत आगे नहीं आया। बाद में गांव के सरपंच और पीड़िता के कुछ रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को वहां से मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें: ‘सब फेक, PM सुरक्षित: सोशल मीडिया में बेंजामिन नेतन्याहू हत्या की अफवाहें, PM के ऑफिस ने किया फर्जी दावा खारिज

बंगाल