Maharashtra elections : महाराष्ट्र चुनावों से जुड़ी एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के बाद,नागपुर पुलिस ने विकासशील समाज अध्ययन केंद्र (CSDS) के एक अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार FIR भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 175, 353(1)(बी), 212 और 340(1)(2) तहत दर्ज की है।
Nagpur Police have registered an FIR against Sanjay Kumar, an official from the Centre for the Study of Developing Societies (CSDS), following controversial social media posts related to Maharashtra elections. The FIR has been filed under multiple sections of the BNS, including… pic.twitter.com/FY1m0fYXoq
— ANI (@ANI) August 20, 2025
क्या था मामला?
गौरतलब है कि 17 अगस्त को संजय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने नासिक पश्चिम और हिंगना निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता संख्या में बड़ी वृद्धि का दावा किया। कुमार ने दावा किया कि नासिक पश्चिम में मतदाताओं की संख्या 328,053 से बढ़कर 483,459 हो गई, जो 47.38% की वृद्धि थी, जबकि हिंगना में यह संख्या 314,605 से बढ़कर 450,414 हो गई, जो 43.08% की बढ़ोतरी थी। इस आंकड़े के आधार पर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ी का संकेत दिया था।
पोस्ट के बाद हुआ विवाद
संजय कुमार की पोस्ट के वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया और कांग्रेस पार्टी ने इस पर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर उंगली उठाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई थी.
संजय कुमार ने मांगी माफी
हालांकि विवाद के बाद संजय कुमार ने 19 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मुझे अपने द्वारा महाराष्ट्र चुनावों के संबंध में किए गए ट्वीट के लिए दिल से माफी मांगनी चाहिए। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़ों की तुलना करते समय एक गलती हुई थी। हमारी डेटा टीम ने आंकड़ों को गलत पढ़ा था। अब मैंने उस ट्वीट को हटा लिया है। मेरा किसी भी प्रकार की गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।
I sincerely apologize for the tweets posted regarding Maharashtra elections.
Error occurred while comparing data of 2024 LS and 2024 AS. The data in row was misread by our Data team.
The tweet has since been removed.
I had no intention of dispersing any form of misinformation.— Sanjay Kumar (@sanjaycsds) August 19, 2025
पुलिस ने दर्ज की FIR
इसके बाद नागपुर पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें उनके खिलाफ झूठी सूचना फैलाने और चुनाव संबंधी उल्लंघन का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

