Ajit Pawar Death: एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, राज्य एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने विद्या प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अजित पवार का आज सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त में निधन हो गया।
राज्यपाल, सीएम और डिप्टी सीएम श्रंद्धाजलि देने पहुंचे
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्री बारामती पहुंचे हैं। वे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और अंतिम दर्शन करेंगे।
संसद के दोनों सदनों में अजित पवार को दी गई श्रद्धांजलि
संसद के दोनों सदनों में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि पवार का निधन बारामती में हुए विमान हादसे में हुआ। इस विमान दुर्घटना में अजित पवार, विमान उड़ा रहे कैप्टन सुमित और शांभवी पाठक समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई।
अजित की पत्नी सुनेत्रा से मिलकर सीएम फडणवीस के छलक पड़े आंसू
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा से मिलने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने आंसू रोक नहीं पाए। जिस अजित दादा के साथ उन्होंने सुबह की शपथ से लेकर महायुति की सरकार तक का सफर तय किया, आज उन्हें इस तरह जाता देख फडणवीस अंदर से टूट गए थे। उनकी नम आंखें और झुका हुआ चेहरा बता रहा था कि आज ‘सागर’ बंगले का रणनीतिकार नहीं, बल्कि अजित का सखा रो रहा है।
अजित पवार की याद में बनेग स्मारक
अजित पवार की याद में बारामती में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी, बारामती में किया जाएगा. आज शाम से उनके पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में रखा जाएगा ताकि आम जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सके.
अंतिम दर्शन के लिए बारामती में रखा जाएगा अजित पवार का पार्थिव शरीर
अजित पवार के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम 5:00 बजे से अंतिम दर्शन के लिए बारामती में उनके आवास पर रखा जाएगा। यहीं पर लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि सुबह 11:00 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में संपन्न की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन से शोक की लहर, सरकार ने किया तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

