होम = State = महाराष्ट्र = सतारा में डॉक्टर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारी पर रेप और दबाव के आरोप

सतारा में डॉक्टर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस अधिकारी पर रेप और दबाव के आरोप

Maharashtra News : महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां फलटण उप-जिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने मौत से पहले चार पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पुलिस अधिकारी, सांसद और उनके निजी सहायकों सहित कई लोगों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

चार बार रेप और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर चार बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने लिखा है कि पिछले पांच महीनों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। डॉक्टर ने यह भी बताया कि उससे पुलिस मामलों में आरोपियों को फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट देने के लिए दबाव बनाया जाता था, और जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हुआ।

मृतका ने हथेली पर लिखा आरोपी का नाम

डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर आरोपी सब-इंस्पेक्टर का नाम लिख छोड़ा था। वह करीब 23 महीने से अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी बॉन्ड अवधि पूरी होने में केवल एक महीना बाकी था। इसके बाद वह पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहती थी।

सांसद और निजी सहायकों पर भी दबाव डालने का आरोप

सुसाइड नोट में डॉक्टर ने यह भी खुलासा किया है कि एक मामले में जब उसने फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार किया, तो एक सांसद के दो निजी सहायकों ने अस्पताल में घुसकर उस पर दबाव बनाया। नोट के अनुसार, सहायकों ने मौके पर ही सांसद से फोन पर बात कराई, जिन्होंने डॉक्टर को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस ने अब तक उस सांसद का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतका के चचेरे भाई ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डॉक्टर ने कई बार अपनी परेशानी की शिकायत की थी। उसने SP और DSP को लिखित रूप में पत्र भेजे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने शिकायतों पर ध्यान दिया होता, तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

ये भी पढ़े – महाराष्ट्र में फिर भड़का मराठी बनाम हिंदी विवाद! मराठी नहीं आती तो यहां क्या कर रहे हो?

एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी निलंबित

इस मामले में पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने और एक अन्य व्यक्ति बांकर के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया है। बदने को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बंगाल