होम = State = महाराष्ट्र = दिल्ली के बाद Bombay High Court को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ!

दिल्ली के बाद Bombay High Court को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ!

Bombay High Court Bomb Threat: दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा दिया और बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

दिल्ली हाईकोर्ट में मची थी अफरा-तफरी

बता दें कि इससे पहले सुबह दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक धमकी भरा ईमेल आया था। ईमेल में कहा गया था कि अदालत परिसर में तीन बम लगाए गए हैं। जैसे ही यह जानकारी प्रशासन तक पहुंची, न्यायाधीश और वकीलों के बीच दहशत फैल गई। अदालत कक्षों की कार्यवाही रोक दी गई और सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया।

जजों को अचानक मिली सूचना

सूत्रों के अनुसार, ईमेल महापंजीयक को सुबह 8:39 बजे मिला। इसके बाद जजों को इसकी जानकारी दी गई। कुछ जज सुबह 11:35 बजे तक कोर्टरूम छोड़ गए, जबकि अन्य ने दोपहर तक कार्यवाही जारी रखी। बाद में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया।

तीन बम रखने का दावा

ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में तीन बम लगाए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक विस्फोट हो सकता है। धमकी में कहा गया कि जजों के कक्ष इस्लामी नमाज़ के तुरंत बाद उड़ जाएंगे।

सुरक्षा बढ़ाई गई

धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर की घेराबंदी कर दी। वकीलों, कर्मचारियों और क्लर्कों को बाहर निकाल दिया गया। बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार तलाशी ले रही है।

ये भी पढ़े : Bihar Bomb Blast Threat: “बिहार में 4 बजे बम धमाका होगा”, पाकिस्तानी हैंडल से धमकी, अलर्ट जारी

बंगाल