Thackeray Brothers Alliance: मुंबई की सियासी गलियों में हलचल मच गई है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 20 साल बाद एक बार फिर साथ आने का ऐलान किया है। दोनों ठाकरे ब्रदर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी BMC चुनावों में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की जानकारी दी।
उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम एकजुट रहने के लिए एक साथ आए हैं।” उन्होंने अपने ऐलान के साथ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा भी दिया। वहीं राज ठाकरे ने कहा, “मुंबई को एक मराठी मेयर ही मिलेगा।” उद्धव ने यह भी बताया कि जो लोग BJP के अंदर हो रही घटनाओं को स्वीकार नहीं कर सकते, वे इस गठबंधन में शामिल होकर शहर की राजनीति में भाग ले सकते हैं।
पूरा ठाकरे परिवार साथ आया नजर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरा ठाकरे परिवार मंच पर मौजूद था। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत भी इस अवसर पर मंच पर नजर आए। खास बात यह रही कि मंच पर लगे पोस्टर में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर लगी थी, जबकि उद्धव और राज की तस्वीरें नहीं थीं। दोनों पार्टियों के चुनाव चिन्ह के बीच में बालासाहेब की फोटो को रखा गया, जो उनकी विरासत और एकता का प्रतीक माना जा रहा है।
ऐतिहासिक गठबंधन का ऐलान
इस अवसर से पहले भी उद्धव और राज ठाकरे अपने परिवार के साथ शिवाजी पार्क स्थित स्मृति स्थल पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक गठबंधन का ऐलान मुंबई की राजनीति में नई लहर लेकर आया है। 20 साल बाद एक मंच पर खड़े ठाकरे ब्रदर्स ने साफ कर दिया है कि आने वाले BMC चुनाव में दोनों पार्टियां मिलकर शहर की सियासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
ये भी पढ़ें: बिक गई पाकिस्तान की शान! कर्ज में डूबी PIA 135 अरब में हुई निजी, जानिए किसके हाथ लगी राष्ट्रीय एयरलाइन

