Khargon : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से गरबा महोत्सव के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भीकनगांव क्षेत्र के पलासी गांव में रविवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में डांस कर रही एक नवविवाहिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
मेरे ढोलना गाना बजते ही नृत्य करने लगे और गिरी जमीन पर
जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर में माता की झांकी के सामने गरबा कर रही थीं। जैसे ही “मेरे ढोलना…” गाना बजा, दोनों मंच के सामने नृत्य करने लगे। इसी बीच अचानक सोनम संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़ीं।
शुरुआत में लोग इसे मज़ाक या डांस का हिस्सा समझकर हंसने लगे। लेकिन जब सोनम लंबे समय तक उठीं नहीं, तो अफरा-तफरी मच गई। पति कृष्णपाल ने उसे उठाने और होश में लाने की कोशिश की, मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
कुछ समय पहले शादी हुई थी
सोनम और कृष्णपाल की शादी इसी साल मई में हुई थी। विवाह के महज़ चार महीने बाद ही यह हादसा परिवार और गांव वालों के लिए गहरा सदमा लेकर आया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी अचानक हुई कि कोई समझ ही नहीं पाया कि सोनम की हालत गंभीर है। बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
ये भी पढ़े – उज्जैन: गरबा देखने गई युवती से छेड़छाड़, बजरंग दल ने बचाया, भीड़ ने आरोपी को पीटा
गांव और परिवार (Khargon) में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। दुर्गा पूजा और गरबा का उत्सव एक पल में शोकसभा में बदल गया।

